Jharkhand

Apr 20 2024, 15:25

धनबाद IIT-IISM के नए निदेशक के रूप में सुकुमार मिश्रा को मिली ज़िम्मेबारी,पिछले कुछ दिनों से यह पद था खाली


झारखंड डेस्क

धनबाद :लंबे इंतजार के बाद आईआईटी आईएसएम धनबाद को नये निदेशक के रुप में प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा को जिम्मेवारी मिली है।

 आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के प्राध्यापक रहे सुकुमार मिश्रा को केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर यह जिम्मेबारी दी गयी है।

 इसके साथ ही देश के छह अन्य आईआईटी में नए निदेशकों की नियुक्ति की गई है।

प्रो मिश्रा वर्तमान में आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर के डीन हैं। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। आईआईटी आईएसएम के निदेशक का पद पिछले साल जुलाई से खाली था। आईआईटी आईएसएम के निदेशक पद के लिए विज्ञापन पिछले साल फरवरी में ही जारी किया गया था। पिछले 21 वर्षों से आईआईटी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। प्रो. मिश्रा पिछले 21 वर्षों से आईआईटी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने एनआईटी राउरकेला से बी.टेक और एम.टेक की पढ़ाई की।

प्रो सुकुमार मिश्र की गिनती इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में होती है। उनके नाम कई आविष्कार हैं। इनमें से उन्हें 13 आविष्कारों का पेटेंट मिल चुका है। 

जल्द योगदान दे रहा हूं: प्रो. सुकुमार मिश्रा

 वर्तमान में अबू धाबी में रहते हैं। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी आईएसएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्हें ई-मेल भेजकर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वे कब योगदान देंगे। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही योगदान देंगे।

Jharkhand

Apr 20 2024, 15:14

कोंग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन चौबे ने कोंग्रेस छोड़ी,अनुपमा सिंह को कोंग्रेस से टिकट दिये जाने पर किया विरोध


अनुपमा सिंह को धनबाद से टिकट मिलते हीं कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी.

 इस दौरान अपने बनियाहीर कोल बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने आवास मे प्रेसवार्ता कर उन्होने बताया कि पार्टी ने धनबाद संसदीय क्षेत्र से बाहर के प्रत्याशी खड़ा कर संगठन को कमजोर किया है. 

उन्होने कहा इससे मै नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हुँ।

 उन्होने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को टिकट दिया है।वह एक घरेलू महिला हैं. उन्हें राजनीति की समझ नहीं है. 

उन्होंने उम्मीदवार के पति विधायक अनूप सिंह पर कई आरोप लगाये. उन्होने कहा कि कांग्रेस की धनबाद में जमानत जब्त हो जायेगी। धनबाद से एक दर्जन लोगों का नाम प्रत्याशी के लिए दिया गया था, उसमें से एक को भी टिकट नहीं दिया गया।

उन्होने अनूप सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए

 इस् प्रेसवार्ता में धर्मेंद्र सिंह, गौतम देव, विजय चौबे, कृष्णकांत तिवारी, रोहित सिंह, सोनू सिंह आदि कि।

इधर, विधायक अनूप सिंह ने कहा कि ललन चौबे एवं ढुलू महतो में कोई अंतर नहीं है।लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं।

Jharkhand

Apr 20 2024, 14:16

झारखंड में गर्मी चरम पर,पारा पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस के पार, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी


झारखंड डेस्क

 झारखंड में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अब सूर्य आग उगल रहा है। राज्य के एक दर्जन जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।

22-23 अप्रैल को हल्की बारिश की लोहरदगा

22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

अगले पांच दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं।

 झारखंड में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि के आसार हैं। संथाल परगना में भी 20 से 21 तक वेब चलेगी।

झारखंड में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अब सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। राज्य के एक दर्जन जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Jharkhand

Apr 20 2024, 13:15

सफलता : झारखंड स्टेट टॉपर ज्योत्सना ज्योति ने 99.20 अंक लाकर मैट्रिक की परीक्षा में रचा इतिहास


डेस्क

हजारीबाग :चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड के पांडेयबागी गांव निवासी शिक्षक राजेंद्र कुमार दास की पुत्री ज्योत्सना ज्योति मैट्रिक की परीक्षा में झारखंड टॉपर बनी है. उसे 99.20 प्रतिशत अंक मिले हैं.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में ज्योत्सना ज्योति 500 में से 496 अंक लाकर पूरे प्रदेश की टॉपर बनी है. उसकी इस सफलता से गांव के लोग फूले नहीं समा रहे हैं. बधाइयां देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. ज्योत्सना के पिता प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक व मां किरण देवी गृहणी हैं.

ज्योत्सना ज्योति इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा है और चतरा के गिद्धौर प्रखंड के एक छोटे से गांव पांडेबागी की अनुसूचित जाति समाज से आती है. ज्योत्सना ने अपनी मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जैक रांची के द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम में इस बार दसवीं बोर्ड परीक्षा में 54.20% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, 40.63% छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 5.7% छात्रों ने तृतीय श्रेणी में मैट्रिक की परीक्षा पास की है.

Jharkhand

Apr 19 2024, 20:46

दुमका में गैंगरेप के शिकार हुई स्पेनिश महिला ने एक वीडियो जारी कर उस भयावहता का वर्णन किया जिससे वह गुजरी थी






*झारखंड डेस्क* पिछ्ले दिन् झारखंड में अपने पति के साथ बाइक यात्रा के दौरान कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई स्पेनिश पर्यटक ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने उस भयावहता का वर्णन किया है जिससे वह गुजरी है। लगभग एक घंटे लंबे वीडियो में, जोड़े ने कहा कि "बहुत कुछ कहा गया है, कुछ चीजें सच थीं और अन्य झूठ थीं", और वे "वास्तव में क्या हुआ था उस पर विचार करना चाहते थे"। कथित हमला 2 मार्च को हुआ जब 28 वर्षीय महिला अपने साथी के साथ एक अस्थायी तंबू में रात बिता रही थी। यह जोड़ा, जो अब स्पेन वापस आ गया है, अपनी चल रही बाइक यात्रा पर 67 देशों का दौरा कर चुका है, जिसे उन्होंने फिर से शुरू कर दिया है। जोड़े ने वीडियो में यह भी कहा कि वे "इस अप्रिय चरण को समाप्त करना चाहते हैं"। वीडियो की शुरुआत युगल द्वारा दुमका पार करते समय रात भर रुकने के लिए जगह की तलाश से होती है। वे लोगों से दूर एक जगह पर रुकना चाह रहे थे, लेकिन जल्द ही स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया, जो उनकी यात्रा के बारे में पूछ रहे थे। महिला का दावा है कि उसके साथ सात लोगों ने बलात्कार किया और वीडियो में कथित अपराधियों में से एक को भी दिखाया गया है। घटना का वर्णन करने के बाद, वीडियो में जोड़े को चेहरे और हाथों पर चोट के निशान के साथ अस्पताल में दिखाया गया है। उन्होंने कहा -"हमने सब कुछ रिकॉर्ड करने का फैसला किया, क्योंकि हम वास्तव में नहीं जानते थे कि क्या होने वाला है। क्या पुलिस हमें गंभीरता से लेगी, क्या वे हमें घर भेज देंगे, हमें नहीं पता था," यह जोड़ा 5 मार्च को स्पेन के लिए रवाना हुआ और घटना के बारे में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से बात की। उन्होने आगे उस् विदियो मेन् कहा- ''मुझे लगता है कि दुनिया में हर कोई मुझसे यह अपेक्षा करता है कि मैं कहूं कि 'भारत मत जाओ', लेकिन जीवन उससे कहीं अधिक जटिल है। भारत में मेरे साथ जो हुआ वह कहीं और भी हो सकता था।' अभी कुछ समय पहले, मध्य अमेरिका के बेलीज़ में यात्रा कर रहे एक जोड़े के साथ भी ऐसा ही हुआ था,'' महिला ने आउटलेट को बताया था। "महिलाओं को मेरी सलाह है कि वे घर से बाहर निकलें, यात्रा करें और बिना किसी डर के ऐसा करें। यदि आप शिविर लगाने जा रही हैं, तो यह ऐसी जगह पर होना चाहिए जो सड़क से बहुत दूर न हो जहां आप आसानी से मदद मांग सकें और सिग्नल मिल सके।" आपके फोन के लिए,'' उसने आगे कहा था। हालाँकि, उन्होंने कहा कि वे अपनी बाइक यात्राएँ जारी रखने का इरादा रखते हैं। भारत में, विदेश मंत्रालय ने घटना के कुछ दिनों बाद कहा था कि मामले की "जांच चल रही है" और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Jharkhand

Apr 19 2024, 20:37

ईडी ने झारखंड के बहुचर्चित मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता की 22.47 लाख रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियां जब्त की


झारखंड डेस्क

ईडी की जोनल कार्यालय रांची ने गुरुवार को झारखंड के बहुचर्चित मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता शशि प्रकाश और जय किशोर चौधरी की 22.47 लाख रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियां अस्थाई रूप से जब्त किया गया हैं।

इस मामले में जब्ती की यह चौथी कार्रवाई है। ईडी ने अब तक स्थाई व अस्थाई रूप से कुल 106.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पूरा मामला झारखंड के खूंटी जिले में 18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले से संबंधित है।

इसमें झारखंड पुलिस में दर्ज 16 प्राथमिकियों के आधार पर ईडी ने ईसीआइआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें पता चला था कि जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा, सहायक इंजीनियर आरके जैन (अब दिवंगत), कार्यकारी अभियंता शशि प्रकाश व जय किशोर चौधरी भी मनरेगा के 18.06 करोड़ रुपये के गबन में शामिल थे।

ईडी ने छह मई 2022 को पीएमएलए अधिनियम में दर्ज प्रविधानों के तहत सभी इंजीनियरों से संबंधित परिसरों और खूंटी की तत्कालीन उपायुक्त आइएएस पूजा सिंघल से संबंधित परिसरों की तलाशी ली थी। इस छापेमारी में ईडी को तब 19.58 करोड़ रुपये नकदी मिले थे, जिसे ईडी ने जब्त किया था।

इसके अलावा इस मामले में तीन लोगों राम विनोद प्रसाद सिन्हा, पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में राम विनोद प्रसाद सिन्हा, पूजा सिंघल, अभिषेक झा, जय किशोर चौधरी, आर के जैन (मृतक) के खिलाफ तीन चार्जशीट पूर्व में दाखिल की जा चुकी है। शशि प्रकाश व सीए सुमन कुमार के विरुद्ध रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसी बीच यह जब्ती की कार्रवाई हुई है।

मनरेगा घोटाले में मई 2022 में गिरफ्तार तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन ही रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में रहीं। वे न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें इलाज के सिलसिले में रिम्स में भर्ती कराया गया था। तब से वह रिम्स में हीं इलाजरत हैं।

Jharkhand

Apr 19 2024, 20:35

ईडी ने झारखंड के बहुचर्चित मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता की 22.47 लाख रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियां जब्त की


Jharkhand

Apr 19 2024, 20:31

भेलाटांड़ कपूरिया मार्ग स्थित आइसक्रीम दुकान में अचानक लगी भीषण आग , दमकल के सहयोग से पाया गया काबू.


झारखंड डेस्क

धनबाद : जोगता थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ फुटबॉल ग्राउंड के पास भेलटांड़ कपूरिया मार्ग स्थित आइसक्रीम की दुकान में शुक्रवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई. कुछ देर बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

घटना के संबंध में भुक्तभोगी दुकानदार ने बताया कि गुरुवार की रात दुकान बंद करने के बाद मैं अपने घर चल गया था. आज सुबह एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि दुकान के अंदर धुँआ निकल रहा है और जब शटर उठाकर देखा तो अंदर धुंए का गुब्बार देंखने को मिला जो धीरे धीरे भीषण आग में तब्दील हो गयी. दुकान के मालिक द्वारा स्थानीय टाटा के फायर ब्रिगेड की गाड़ी के लिए स्थानीय प्रबंधक को जाकर बोला. घटना के 1 घंटे के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी.

 दुकान में रखा दो डीप फ्रीजर समेत करीबन6लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है.

Jharkhand

Apr 19 2024, 20:28

झारखंड के प्रथम चरण में 4 सीटों पर होगा मुकाबला,नोटिफिकेशन जारी,चारो सीट पर एनडीए और गठबंधन के बीच है सीधा मुकाबला

झारखंड डेस्क 

झारखंड की 14 में से चार लोकसभा सीट खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू में गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गया। यहां 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए समय दिया गया है।

26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 29 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि इन चारों सीटों पर कुल 63 लाख 99 हजार 582 लोग मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। इन चार सीटों में खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम अनुसूचित जनजाति और पलामू सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

खास बात यह कि अनुसूचित जनजाति के आरक्षित तीनों सीटों -- खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम में महिला वोटरों की तादाद पुरुषों से ज्यादा है।

देश में लोकसभा के चौथे और झारखंड में पहले चरण की इन चारों सीटों पर होने वाली वोटिंग के जरिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा, पलामू के सांसद बीडी राम, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत जैसे दिग्गजों के किस्मत का फैसला होने वाला है।

अब तक जो सियासी परिस्थितियां बनी हैं, उसके अनुसार इन चारों सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का टक्कर है। 

खूंटी सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से होगा। वर्ष 2019 के चुनाव में भी इस सीट पर इन्हीं दोनों के बीच दंगल हुआ था। अर्जुन मुंडा ने मात्र डेढ़ हजार मतों के फासले से कालीचरण को शिकस्त दी थी।

सिंहभूम सीट पर दो दिग्गज महिला लीडर :*

 भाजपा की गीता कोड़ा और झामुमो की जोबा मांझी के बीच मुकाबला है। झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने इस सीट पर पिछली बार कांग्रेस के कैंडिडेट के तौर पर जीत दर्ज की थी। इस बार वह भाजपा की प्रत्याशी हैं। जोबा मांझी बिहार और झारखंड सरकार में चार बार मंत्री रह चुकी हैं। वह सिंहभूम लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुनी गई हैं।

लोहरदगा सीट पर भाजपा ने राज्यसभा के सांसद रहे समीर उरांव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि उनके मुकाबले में कांग्रेस ने पूर्व विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत को उतारा है।

पलामू सीट पर भाजपा ने राज्य के पूर्व डीजीपी बीडी राम को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला यहां राजद की ममता भुइयां से होगा।

Jharkhand

Apr 19 2024, 20:19

13 मई को होना है खूंटी लोकसभा का मतदान, दो मुंडाओं के बीच होगा कड़ा मुकाबला, यह भाजपा का गढ़ रहा है


जयंत कुमार

खूंटी : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में खूंटी जनजातियों के लिए सुरक्षित संसदीय सीट है। मौजूदा लोकसभा चुनाव में झारखंड की खूंटी हॉट सीट बना हुआ है क्योंकि एक बार फिर, यहां से दो मुंडाओं के बीच दिलचस्प मुकाबला तय है। हालांकि मैदान में कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं। लेकिन असली मुकाबला बीजेपी के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच ही होगा।

झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा एक बार फिर दांव पर लग गई है। 2019 के चुनाव में काफी कम मतों से अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में अर्जुन मुंडा को जहां 382638 मत मिले थे, वहीं कालीचरण मुंडा को 381193 वोट मिले थे। इस बार फिर अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। ऐसे में यहां का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।

बता दें कि देश के चौथे चरण में होने वाले चुनाव यानी की 13 मई को खूंटी में मतदान है, और 13 मई को ही राज्य के पहले चरण के चुनाव की शुरुआत होगी। गुरुवार 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन वापस लेने की तारीख 29 अप्रैल को रखी गई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में अर्जुन मुंडा सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। खूंटी के साथ ही झारखंड के चार लोकसभा सीट लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू में 13 मई को ही मतदान होगा। 

 सबसे पहले खूंटी को झारखंड पार्टी की परंपरागत सीट माना जाता था, पर एनई होरो के निधन और झारखंड पार्टी का जनाधार कम होने के बाद इस सीट पर भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम कर लिया। कड़िया मुंडा ने 12 बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया और आठ बार उन्हें सफलता मिली। उन्होंने सबसे पहले 1971 में भारतीय जनसंघ के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन एनई होरो से हार गए थे। 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में कड़िया मुंडा ने लगातार जीत हासिल की। इस बीच कांग्रेस भी हाथ आजमाती रही और 1984 में कांग्रेस को सफलता मिली। इंदिरा लहर के कारण कांग्रेस के साइमन तिग्गा यहां से लोकसभा पहुंचे थे।

खूंटी लोकसभा सीट के इतिहास को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि यह झारखंड पार्टी के बाद बीजेपी का गढ़ है। हालांकि 2019 में अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच जिस तरह की टक्कर थी वह निश्चित तौर पर भाजपा के लिए सबक है। इस बार फिर दोनों आमने-सामने होंगे। वही इस पर एक दिलचस्प बात होगी कि इस सीट पर झारखंड पार्टी के एनोस एक्का भी इस सीट से प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं।